खंडवा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 50 लीटर कच्ची शराब और 450 किलो महुआ लहान जब्त

खंडवा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 50 लीटर कच्ची शराब और 450 किलो महुआ लहान जब्त

खंडवा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 50 लीटर कच्ची शराब और 450 किलो महुआ लहान जब्त

खंडवा। जिले में अवैध शराब के विक्रय, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशन में गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम टिगरिया में दबिश देकर 50 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा और 450 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही ने बताया कि टीम को मुखबिरों से ग्राम टिगरिया में अवैध शराब निर्माण और संग्रहण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई में कुल पांच प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए।

 

विभाग के अनुसार जब्त कच्ची शराब और महुआ लहान की अनुमानित कीमत करीब 52,500 रुपये है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अंकित सोलंकी, मुख्य आरक्षक प्रेमलाल, संगीता, श्रवण और विजेता तथा आरक्षक विनोद शामिल रहे।

आबकारी विभाग ने लोगों से अपील की है कि जिले में अवैध शराब के विक्रय या निर्माण से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष खंडवा को दी जा सकती है।