रायकवार मांझी समाज का भुजरिया पर्व 29 अगस्त को, गाजे-बाजे के साथ निकलेगा चल समारोह

रायकवार मांझी समाज का भुजरिया पर्व 29 अगस्त को, गाजे-बाजे के साथ निकलेगा चल समारोह

रायकवार मांझी समाज का भुजरिया पर्व 29 अगस्त को, गाजे-बाजे के साथ निकलेगा चल समारोह

खंडवा। रायकवार मांझी समाज का धार्मिक एवं सांस्कृतिक भुजरिया पर्व 29 अगस्त, शनिवार को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के दूसरे दिन आयोजित होने वाले इस पर्व में समाजजन गाजे-बाजे और लोकनृत्य के साथ चल समारोह निकालेंगे।

समाज की ओर से आयोजित चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाला जाने वाला यह समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। इसके बाद भुजरिया का विसर्जन प्राचीन पद्म कुंड में किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार चल समारोह दोपहर 4 बजे से शुरू होगा। पर्व को लेकर समाजजनों में उत्साह है और आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। भुजरिया पर्व के माध्यम से समाज की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का प्रयास किया जाता है।