मिलाद-उन-नबी के जुलूस को लेकर खंडवा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मिलाद-उन-नबी के जुलूस को लेकर खंडवा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मिलाद-उन-नबी के जुलूस को लेकर खंडवा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

खंडवा। मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बों में निकलने वाले जुलूस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों और जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर तैनात किया गया है। सभी पुलिसकर्मी पूरी सजगता और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मिलाद-उन-नबी का आयोजन संपन्न कराना है। सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।