ईद मिलाद-उन-नबी पर खंडवा में यातायात व्यवस्था में बदलाव: रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की नो-एंट्री

ईद मिलाद-उन-नबी पर खंडवा में यातायात व्यवस्था में बदलाव: रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की नो-एंट्री

ईद मिलाद-उन-नबी पर खंडवा में यातायात व्यवस्था में बदलाव: रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की नो-एंट्री

खंडवा। 26 अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी के पर्व पर निकलने वाले मुख्य जुलूस को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है। जुलूस के दौरान मुख्य मार्गों पर रहने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने डायवर्जन और नो-एंट्री प्लान जारी किया है।

26 अगस्त को स्थानीय मुस्लिम समुदाय के छोटे-छोटे जुलूस इमलीपुरा में एकत्र होकर मुख्य जुलूस के रूप में निकलेंगे। यह जुलूस इमलीपुरा से शुरू होकर बड़ाबम, तीन पुलिया, रेलवे स्टेशन, केवलराम, घंटाघर, नगर निगम, और जलेबी चौक से होते हुए वापस अपने-अपने स्थानों की ओर रवाना होगा।

शहर की नई डायवर्जन व्यवस्था

नागचून मार्ग: नागचून से आने वाले सभी प्रकार के वाहन एयू चौराहा, पड़ावा और इंदौर नाका होते हुए आवाजाही करेंगे।

इंदौर व पंधाना मार्ग: इंदौर और पंधाना रोड से आने वाले वाहन तौलकांटा, मानसिंह मील, भगतसिंह चौक, समराल मोहल्ला व गुरुद्वारा मार्ग का उपयोग करेंगे।

हरसूद व जसवाड़ी मार्ग: इन मार्गों के वाहन ओवरब्रिज, बस स्टैंड, गुरुद्वारा, झमराल मोहल्ला, भगतसिंह चौक, मानसिंह मील और तौलकांटा से गुजरेंगे।

मूंदी मार्ग: मूंदी रोड से आने वाले वाहन होटल चहल से नवचंडी मंदिर, लाल चौकी, एयू चौराहा, पड़ावा और इंदौर नाका होकर निकलेंगे।

भारी वाहनों पर नो-एंट्री (प्रातः 08:00 बजे से) हरसूद नाका, जसवाड़ी नाका, पंधाना नाका, इंदौर नाका एवं मूंदी नाका से शहर के भीतर सभी प्रकार के भारी मालवाहकों का प्रवेश प्रातः 08:00 बजे से अग्रिम आदेश तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यात्री बसों के संचालन के लिए अस्थाई स्टैंड

मूंदी रोड की बसें: चिड़िया मैदान से संचालित होंगी।

हरसूद व जसवाड़ी की बसें: सूरजकुंड बस स्टैंड से चलेंगी।

पंधाना व इंदौर रोड की बसें: गौशाला श्री दादाजी बस स्टैंड से संचालित की जाएंगी।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए परिवर्तित मार्गों का ही पालन करें। शहर की शेष यातायात व्यवस्था यथावत रहेगी।