छैगांवमाखन में नेत्र जांच शिविर, 19 मरीजों को निशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा

छैगांवमाखन में नेत्र जांच शिविर, 19 मरीजों को निशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा

छैगांवमाखन में नेत्र जांच शिविर, 19 मरीजों को निशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा

खंडवा। राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छैगांवमाखन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 46 लोगों की आंखों की जांच की गई।

जांच के दौरान 19 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आई। इन सभी मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए शंकरा आई केयर सेंटर, इंदौर भेजा गया है। यहां मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के रहने, भोजन और दवाइयों की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया कि शिविर में आए सभी मरीजों को आंखों की नियमित देखभाल और नेत्र संबंधी समस्याओं से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने लोगों से समय-समय पर आंखों की जांच कराने की अपील की।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे शिविरों का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को समय पर नेत्र उपचार उपलब्ध कराना और मोतियाबिंद के कारण होने वाली दृष्टि संबंधी परेशानी को दूर करना है।