खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री और राशन दुकान संचालक मनीष परदेशी ने सोमवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव लक्कड़ बाजार स्थित घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के समय परिवार के सदस्य शहर से बाहर थे।
मिडिया रिपोर्ट के अनुसार , मनीष परदेशी के घर पर मौजूद नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद उनके एक परिचित ने घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद मनीष का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी में बेटी की लव मैरिज को लेकर पारिवारिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और परिचित मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ के साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
सुसाइड के खयाल आते हों तो इन हेल्पलाइन की जरूर मदद लें
- Tele-MANAS: 14416 या 1800-891-4416 (भारत सरकार की निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य सेवा)
- आसरा (AASRA): +91-9820466726 (हिंदी और अंग्रेजी में सहायता)
- वंद्रेवाला फाउंडेशन (Vandrevala Foundation): +91-9999666555
- किरण (KIRAN): 1800-599-0019 (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय)
