पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद आकस्मिक दौरे पर पहुंची खण्डवा,

पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद आकस्मिक दौरे पर पहुंची खण्डवा,

पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद आकस्मिक दौरे पर पहुंची खण्डवा,

खंडवा। आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) निमाड़ रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद आकस्मिक दौरे पर खंडवा पहुंचीं। उन्होंने शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी सिमाला प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक अगम जैन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारणेकर के साथ खंडवा शहर के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी बढ़ाने के साथ ही जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने अधिकारियों से कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहे।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी डीआईजी को दी।