खंडवा। थाना छैगांव माखन में पदस्थ आरक्षक योगेश अवासे का 23 अगस्त 2026 को स्वास्थ्यगत कारणों के चलते असमय निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
आरक्षक योगेश अवासे के निधन की खबर से खंडवा पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
खंडवा पुलिस ने शोक संदेश में कहा कि आरक्षक योगेश अवासे विभाग के कर्मठ साथी थे। पूरा खंडवा पुलिस परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है। पुलिस परिवार ने दिवंगत साथी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
