श्रावण माह में ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, श्रद्धालुओं की सेवा में मुस्तैद खंडवा पुलिस

खंडवा। साप्ताहिक अवकाश और श्रावण माह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों के ओंकारेश्वर पहुंचने को देखते हुए खंडवा पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ओंकारेश्वर के सभी पार्किंग स्थलों, पहुंच मार्गों, मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों और मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस बल श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है। श्रावण माह में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा सजगता और सतर्कता के साथ श्रद्धालुओं की सेवा एवं सहायता सुनिश्चित की जा रही है।