ढाबा मालिक की चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ढाबा मालिक की चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ढाबा मालिक की चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

खंडवा। संपत्ति संबंधी अपराधों और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए खंडवा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी आशापुर, थाना हरसूद की टीम ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान शुभम पिता कैलाश गुजर, निवासी पलासी, थाना धनगांव के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने ढाबा मालिक की मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी सहित कुल 51,500 रुपये का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संदिग्धों की पतारसी और जांच में जुटी हैं।