नंदाना में लगी यातायात जन चौपाल, ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के नियमों की दी जानकारी

नंदाना में लगी यातायात जन चौपाल, ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के नियमों की दी जानकारी

नंदाना में लगी यातायात जन चौपाल, ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के नियमों की दी जानकारी

खंडवा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए खंडवा पुलिस ने ग्राम नंदाना में यातायात जन चौपाल का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में शुरू किए गए इस नवाचार के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में थाना नर्मदा नगर के निरीक्षक धीरेश धारवाल, निरीक्षक स्नेहा ठाकुर सहित यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने तथा सड़क पर सुरक्षित तरीके से आवागमन के संबंध में भी जानकारी दी गई।

चौपाल में पुलिस ने ग्रामीणों को सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों की तत्काल मदद करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सड़क सुरक्षा के संदेश को परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसी उद्देश्य से यातायात जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।