खंडवा को मिली नई जिला पंचायत CEO, सौम्या आनंद की पदस्थापना; श्रद्धा शुक्ला बनीं अपर कलेक्टर

खंडवा को मिली नई जिला पंचायत CEO, सौम्या आनंद की पदस्थापना; श्रद्धा शुक्ला बनीं अपर कलेक्टर

खंडवा को मिली नई जिला पंचायत CEO, सौम्या आनंद की पदस्थापना; श्रद्धा शुक्ला बनीं अपर कलेक्टर

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 32 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से 21 अगस्त 2026 को जारी आदेश में मंत्रालय से लेकर मैदानी प्रशासन तक कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें जिला पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और SDM स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

नगर निगम और विकास प्राधिकरण में बदलाव

अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार के CEO पद से हटाकर नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है। अक्षय कुमार तेम्रवाल को जिला पंचायत दतिया के CEO पद से अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है। उनके पास स्मार्ट सिटी सतना के CEO का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

विवेक के.व्ही. को जबलपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

जिला पंचायत CEO स्तर पर बड़ा फेरबदल

तबादला आदेश में कई जिलों के जिला पंचायत CEO भी बदले गए हैं। संघ प्रिय को नगर निगम ग्वालियर के आयुक्त पद से हटाकर जिला पंचायत सिंगरौली का CEO बनाया गया है। वहीं जगदीश कुमार गोमे को सिंगरौली से जिला पंचायत सागर का CEO बनाया गया है।

नवीत कुमार धुर्वे को जिला पंचायत देवास, सृष्टि देशमुख गौड़ा को जिला पंचायत रीवा और अभिषेक सराफ को जिला पंचायत सीधी का CEO बनाया गया है।

इसी तरह सौम्या आनंद को जिला पंचायत खंडवा, ऐश्वर्य वर्मा को जिला पंचायत श्योपुर, आशीष को जिला पंचायत टीकमगढ़, अर्पित गुप्ता को जिला पंचायत बड़वानी और तनुश्री मीणा को जिला पंचायत बालाघाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खंडवा में भी बदले अधिकारी

तबादला सूची में खंडवा जिले से जुड़े दो महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा के पद से जिला पंचायत रीवा का CEO बनाया गया है। वहीं सौम्या आनंद को जिला पंचायत खंडवा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्रद्धा शुक्ला को अपर कलेक्टर खंडवा की जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्रालय में भी नई पदस्थापनाएं

मंत्रालय स्तर पर संजना जैन को उप सचिव, जल संसाधन विभाग, ज्योति शर्मा को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, अंजली जोसेफ जोनाथन को उप सचिव, लोक निर्माण विभाग और अनिल कुमार डामोर को उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्तिकेय जायसवाल, विशाल धाकड़ और सोनाली देव को भी उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन के पद पर पदस्थ किया गया है।

कई जिलों में SDM बदले

मैदानी प्रशासन में भी बदलाव करते हुए काजल जावला को अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल बनाया गया है। आशीष कुमार को बीना, सागर का SDM, अनिकेत शांडिल्य को बैहर, बालाघाट का SDM और आकाश अग्रवाल को मझौली, सीधी का SDM बनाया गया है।

पाटिल आशीष अशोक को कुक्षी, धार, सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम को देवसर, सिंगरौली, कुलदीप पटेल को बिछिया, मंडला, जामदार फरहान इरफान को शहपुरा, डिंडौरी, ठाकरे ऋषिकेष विजय को बिजावर, छतरपुर और नवकिरण कौर को डबरा, ग्वालियर का SDM पदस्थ किया गया है।

सरकार ने सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना वाले स्थान पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल को राज्य के प्रशासनिक कामकाज में गति और मैदानी स्तर पर व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।