ग्राम डाभी में मातृ शक्ति ने निकाली कावड़ यात्रा, संगमेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

ग्राम डाभी में मातृ शक्ति ने निकाली कावड़ यात्रा, संगमेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

ग्राम डाभी में मातृ शक्ति ने निकाली कावड़ यात्रा, संगमेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

खंडवा। ग्राम डाभी में शुक्रवार को मातृ शक्ति द्वारा शिव मंदिर से संगमेश्वर महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ ग्रामीणजन भी शामिल हुए। धार्मिक उत्साह के बीच निकली कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए।

कावड़ यात्रा के दौरान मातृ शक्ति ने शिव मंदिर से जल लेकर संगमेश्वर महादेव तक यात्रा की। यात्रा के समापन पर भगवान संगमेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वागत

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह सावनेर ने कावड़ यात्रा में शामिल मातृ शक्ति और ग्रामीणजनों का स्वागत किया। उन्होंने धार्मिक आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह मंडलोई सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक और मातृ शक्ति मौजूद रहीं। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल रहा।