ग्राम अटूटखास में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आयोजन, विधायक-कलेक्टर और एसपी रहे मौजूद

ग्राम अटूटखास में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आयोजन, विधायक-कलेक्टर और एसपी रहे मौजूद

ग्राम अटूटखास में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आयोजन, विधायक-कलेक्टर और एसपी रहे मौजूद

खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 7 अगस्त 2026 से शुरू किए गए मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के तहत शुक्रवार को जिले के ग्राम अटूटखास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल करना है।

कार्यक्रम में मांधाता विधायक नारायण पटेल, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक खंडवा अगम जैन सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ प्रशासनिक सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ग्राम अटूटखास में आयोजित कार्यक्रम में भी अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर शासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय का संदेश दिया।