त्योहारों को लेकर प्रशासन-पुलिस सतर्क, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

त्योहारों को लेकर प्रशासन-पुलिस सतर्क, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

त्योहारों को लेकर प्रशासन-पुलिस सतर्क, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

खंडवा। आगामी त्योहारों को देखते हुए खंडवा जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सभी समुदायों से त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से अनावश्यक, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचने तथा किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील की गई।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी समुदाय विशेष के विरुद्ध अथवा सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील पोस्ट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की साइबर टीम लगातार नजर रखेगी।

बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर निगम के अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने समिति सदस्यों से भी अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए जागरूक करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें।

प्रशासन ने कहा कि त्योहारों के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। आमजन के सहयोग से सभी त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा।