त्योहारों को लेकर खंडवा पुलिस का जनसंवाद अभियान, अफवाहों से दूर रहने की अपील

त्योहारों को लेकर खंडवा पुलिस का जनसंवाद अभियान, अफवाहों से दूर रहने की अपील

त्योहारों को लेकर खंडवा पुलिस का जनसंवाद अभियान, अफवाहों से दूर रहने की अपील

खंडवा। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए खंडवा पुलिस लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से चर्चा कर रहे हैं और आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान नागरिकों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के किसी संदेश या सूचना को प्रसारित नहीं करने की समझाइश दी जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। जनसंवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आम नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सभी लोग सतर्क रहें और प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें।