खंडवा(अनिकेश सारसर)| इंडियन बॉडीबिल्डर्स फेडरेशन, मुंबई के तत्वावधान में मध्य प्रदेश राज्य शरीर सौष्ठव संघ, उज्जैन ने इंदौर में 17वीं सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की।
प्रतियोगिता के दौरान जिला बॉडीबिल्डिंग संघ के सचिव, और मध्य प्रदेश टीम के कोच चेतन गोहर को खेल मित्र अलंकार से सम्मानित किया गया। उन्हें बॉडीबिल्डिंग में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण, और खेल विकास के लिए प्रदेश स्तर पर किए गए प्रयासों के आधार पर यह सम्मान मिला।
सम्मान फेडरेशन अध्यक्ष रमेश स्वामी और मधु तलवलकर की ओर से दिया गया। जिला खेल अधिकारी रूपसिंह कलेश और जिला बॉडीबिल्डिंग अध्यक्ष रितेश गोयल ने हर्ष व्यक्त किया।
