खंडवा में ‘उल्लास’ कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया सम्मानित

खंडवा में ‘उल्लास’ कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया सम्मानित

खंडवा में ‘उल्लास’ कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया सम्मानित

खंडवा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा की ओर से आयोजित ‘उल्लास—एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव ने निबंध, चित्रकला और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि इस तरह की रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां बच्चों एवं युवाओं में प्रतिभा निखारने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, समस्त जिला न्यायाधीश एवं न्यायिक अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पीयूष भावे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह सहित जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी तथा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।