संत रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा 20 अगस्त से 10 सितंबर तक

संत रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा 20 अगस्त से 10 सितंबर तक

संत रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा 20 अगस्त से 10 सितंबर तक

खंडवा। संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में ‘समरसता संकल्प अभियान एवं समरसता यात्रा’ का आयोजन 20 अगस्त से 10 सितंबर तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. नारायण सिंह ने बताया कि अभियान के संबंध में जिला स्तरीय कार्यक्रम 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।

अभियान के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार संत शिरोमणि रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा के लिए कन्या शिक्षा परिसर पंधाना के प्राचार्य हितेश झारिया को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समरसता यात्रा आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से अधिकारियों को यात्रा के दौरान आवश्यक समन्वय, व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के माध्यम से संत रविदास महाराज के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।