खंडवा पुलिस की अभिनव पहल: रात्रि गश्त में तैनात पुलिसकर्मियों को मिलेगा अल्पाहार

खंडवा पुलिस की अभिनव पहल: रात्रि गश्त में तैनात पुलिसकर्मियों को मिलेगा अल्पाहार

खंडवा पुलिस की अभिनव पहल: रात्रि गश्त में तैनात पुलिसकर्मियों को मिलेगा अल्पाहार

खंडवा। रात्रि गश्त के दौरान लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खंडवा पुलिस ने अभिनव पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर अब रात्रि गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात के समय लगातार गश्त और ड्यूटी के कारण पुलिसकर्मियों को थकान का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गश्त के दौरान अल्पाहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की गई है।

इस पहल का उद्देश्य रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत देने के साथ उनकी ऊर्जा बनाए रखना है, ताकि वे पूरी तत्परता के साथ कानून व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा सकें।

पुलिस विभाग की इस पहल को कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।