भुईफल आंगनवाड़ी में टीकाकरण एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम सम्पन्न

भुईफल आंगनवाड़ी में टीकाकरण एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम सम्पन्न

भुईफल आंगनवाड़ी में टीकाकरण एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम सम्पन्न

भुईफल: आंगनवाड़ी में टीकाकरण एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम सम्पन्न
भुईफल। आंगनवाड़ी केंद्र भुईफल में टीकाकरण एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम दशोरे ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान 7 बच्चों का टीकाकरण किया गया। साथ ही 2 गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिशु शिवाय का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम दशोरे , सहायिका उमा भास्करे ए.एन.एम एवं उपस्थित महिलाओं ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया गया।