जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में पेयजल योजनाओं की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में पेयजल योजनाओं की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में पेयजल योजनाओं की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

खंडवा। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में चल रही और पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन यंत्री वर्षा शिवपुरे ने जिले में प्रगतिरत एवं पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं की स्थिति की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों के साथ जनप्रतिनिधि एवं अशासकीय सदस्य भी मौजूद रहे। बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष सेवा दास पटेल भी बैठक में शामिल हुए।

एक माह में पूरा करें अधूरा काम

प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अपूर्ण पड़ी पेयजल योजनाओं को आगामी एक माह की समय-सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें संबंधित ग्राम पंचायतों को तत्काल हस्तांतरित किया जाए, ताकि उनका संचालन एवं रखरखाव सुचारु रूप से किया जा सके।

लापरवाही पर निर्माण एजेंसियों पर कार्रवाई

बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो निर्माण एजेंसियां पेयजल योजनाओं को पूरा करने में रुचि नहीं ले रही हैं या अनावश्यक देरी कर रही हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिले की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।