खंडवा। शहर के रामनगर स्थित नवग्रह हनुमान मंदिर में धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ भगवान हनुमान जी महाराज का विधिवत पूजन एवं आरती की गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

पूजन के बाद भगवान शिव की आरती एवं पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही गौमाता का पूजन कर श्रद्धा व्यक्त की गई। कार्यक्रम में कन्या पूजन भी किया गया, जिसके माध्यम से सनातन संस्कृति और भारतीय संस्कारों के प्रति आस्था प्रकट की गई।

इस अवसर पर भगवान हनुमान जी और महादेव से समस्त खंडवा परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
आयोजन के दौरान सनातन परंपराओं और धार्मिक संस्कारों के प्रति श्रद्धा का संदेश दिया गया।
