खंडवा। आगामी त्योहारों को देखते हुए खंडवा पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने पुलिस सहायता केंद्र भगत सिंह चौक पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में शहर खंडवा के तीनों थाना प्रभारी, विभिन्न चौकी प्रभारी, प्रभारी जिला विशेष शाखा तथा रक्षित निरीक्षक श्री शिवमंगल सिंह उपस्थित रहे। एसपी ने आगामी त्योहारों के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की मौजूदगी और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।
पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग स्थानों पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

एसपी अगम जैन ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखें और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखें।
पुलिस विभाग की ओर से त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को प्राथमिकता दी जा रही है।
