कोहदड़ में 116 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिलें, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने किया वितरण

कोहदड़ में 116 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिलें, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने किया वितरण

कोहदड़ में 116 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिलें, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने किया वितरण

खंडवा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोहदड़ में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल और पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे ने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं।

इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा, एसडीएम श्री ऋषि सिंघई, डीपीसी श्री पी.एस. सोलंकी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हरीश कोटवाले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवंत पटेल ने बताया कि समारोह के दौरान विद्यालय के 116 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और दूर-दराज से स्कूल पहुंचने वाले छात्रों की परेशानी कम होगी।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी आवागमन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।