खंडवा में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री विजय शाह ने किया ध्वजारोहण

खंडवा में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री विजय शाह ने किया ध्वजारोहण

खंडवा में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री विजय शाह ने किया ध्वजारोहण

खंडवा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी।

ध्वजारोहण के साथ ही पुलिस परेड ग्राउंड देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा। समारोह में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।