खंडवा में लहरों के बीच तिरंगा यात्रा: तैराकों ने नदी में लहराया तिरंगा, दिया देशभक्ति का संदेश

खंडवा में लहरों के बीच तिरंगा यात्रा: तैराकों ने नदी में लहराया तिरंगा, दिया देशभक्ति का संदेश

खंडवा में लहरों के बीच तिरंगा यात्रा: तैराकों ने नदी में लहराया तिरंगा, दिया देशभक्ति का संदेश

खंडवा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खंडवा में देशभक्ति और फिटनेस का अनोखा संगम देखने को मिला। आबना नदी के गणगौर घाट क्षेत्र में ‘लहरों के राजा’ तैराक दल के सदस्यों ने नदी की लहरों के बीच तिरंगा यात्रा निकाली।

तैराक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर नदी में उतरे और तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान गणगौर घाट पर राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ का सामूहिक गायन भी किया गया। नदी की लहरों के बीच तिरंगे के साथ राष्ट्रगान का दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से तैराक दल ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। साथ ही युवाओं को नियमित व्यायाम और तैराकी जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है। इसी भावना के साथ नदी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।