सउदी अरब में सड़क हादसे में 42 भारतीय तीर्थ यात्रियों की मौत, हेल्पलाइन नंबर्स जारी

सउदी अरब में सड़क हादसे में 42 भारतीय तीर्थ यात्रियों की मौत, हेल्पलाइन नंबर्स जारी

सउदी अरब में सड़क हादसे में 42 भारतीय तीर्थ यात्रियों की मौत, हेल्पलाइन नंबर्स जारी

रियाद: सऊदी अरब में मदीना के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कम से कम 42 भारतीयों की मौत की आशंका है। हादसे का शिकार हुए लोग भारत से उमराह करने के लिए सऊदी अरब गए थे। सोमवार रात उमराह करने गए हाजियों से भरी बस मक्का से मदीना जा रही थी। इस दौरान बस की एक डीजल टैंकर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई।

सऊदी अरब में भारतीय महावाणिज्‍य दूतावास ने एक हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया है। टोल फ्री नंबर इस प्रकार है- 8002440003

भारतीय दूतावास ने कहा कि 24 घंटे चलने वाला एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

इसके अलावा 0122 614093, व्हाट्सएप 0556122301 नंबर्स भी हैं।

8002440003 (Toll free)

0122 614093 0126614276

0556122301 (WhatsApp) 

मीडियावन की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार सभी 42 लोग भारत के हैदराबाद शहर के रहने वाले थे। रिपोर्ट के अनुसार बस में 43 यात्री सवार थे। सिर्फ एक ही व्यक्ति ही हादसे में बच सका है, इससे पता चलता है कि दुर्घटना कितनी भीषण थी। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना भारतीय समय के हिसाब से रात करीब 1:30 बजे मुफरीहाट इलाके में हुई।

मरने वालों में 11 बच्चे भी

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि टैंकर से टकराने वाली बस में सवार 43 यात्रियों में 20 महिलाएं और 11 बच्चे थे। ये सभी तीर्थयात्री मक्का में उमराह की रस्में पूरी कर चुके थे। ऐसे में आगे के अनुष्ठान के लिए ये लोग मदीना जा रहे थे।

Sources: https://navbharattimes.indiatimes.com/