चालिहा साहब के अवसर पर झूलेलाल मंदिर में भव्य सत्संग, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

चालिहा साहब के अवसर पर झूलेलाल मंदिर में भव्य सत्संग, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

चालिहा साहब के अवसर पर झूलेलाल मंदिर में भव्य सत्संग, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

खंडवा। वर्षा सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में चालिहा साहब के अवसर पर विशेष सत्संग एवं दिव्य प्रवचन का आयोजन किया गया। भावनगर से पधारे शेहरा वाले साईं जी ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री झूलेलाल की महिमा बताते हुए आत्मिक शांति, भक्ति और मानवता का संदेश दिया।

प्रवचन के दौरान शेहरा वाले साईं जी ने कहा कि “साईं झूलेलाल केवल जल के देवता नहीं, बल्कि चेतना के प्रकाश हैं।” उन्होंने कहा कि जिस तरह दरिया किसी के साथ भेदभाव नहीं करता और सभी को जीवन प्रदान करता है, उसी तरह लाल साईं का प्रेम भी हर प्राणी के लिए समान है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान झूलेलाल पर अटूट विश्वास रखने और नाम जप व सच्ची निष्ठा के साथ जीवन जीने का आह्वान किया।

आयोजकों के अनुसार खंडवा में सिंधी समाज द्वारा चालिहा साहब का व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में सिंधी समाज के साथ अन्य समुदायों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सत्संग के दौरान मंदिर परिसर ‘आयो झूलेलाल, सबहीं जा बेड़ा पार’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ प्रवचन सुना। कार्यक्रम के समापन पर पल्लव साहिब और महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समर्थ पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी, प्रवक्ता निर्मल मंगवानी सहित मोहन दीवान, मनोहरलाल, संजय सबनानी, हरीश आसवानी, किशनचंद कोटवानी, पवन डेम्बरा, धर्मदास उधलानी, रवि गिदवानी, जितेंद्र उदासी, पवन वासवानी, विक्रम सहजवानी, रजत मंगवानी, रामचन्द्र वासवानी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।