खंडवा: खाद्य विभाग जागा – की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख से अधिक कीमत का 850 लीटर घी जब्त

खंडवा: खाद्य विभाग जागा – की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख से अधिक कीमत का 850 लीटर घी जब्त

खंडवा: खाद्य विभाग जागा – की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख से अधिक कीमत का 850 लीटर घी जब्त

खंडवा। मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम ने खंडवा में दो प्रतिष्ठानों पर औचक कार्रवाई की। टीम ने दोनों स्थानों से कुल 850.40 लीटर घी जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 6 लाख 3 हजार 320 रुपये बताई गई है। घी के विभिन्न पैकिंग के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले एवं मयूरी डोंगरे की टीम ने सरस्वती स्कूल के पास कल्याणगंज स्थित गणेश ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। यहां भारी मात्रा में श्रीधी घी विक्रय के लिए रखा मिला। टीम ने 100 एमएल, 200 एमएल, 500 एमएल, 1 लीटर, 5 किलोग्राम और 15 किलोग्राम पैकिंग के नमूने लिए। साथ ही 283.40 लीटर घी, जिसकी कीमत 1 लाख 97 हजार 500 रुपये है, जब्त किया गया।

इसके बाद टीम ने बॉम्बे बाजार स्थित न्यू अन्नपूर्णा किराना भंडार का निरीक्षण किया। यहां प्योरा श्योर गाय का घी एवं देशी घी मानव उपभोग के लिए विक्रय हेतु रखा मिला। विभिन्न पैकिंग के नमूने लेने के साथ 567 लीटर घी, जिसकी कीमत 4 लाख 5 हजार 720 रुपये है, जब्त किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 850.40 लीटर घी जब्त किया गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।