जन-विश्वास अभियान’ के तहत पंधाना के गांधवा पहुंचेगी अफसरों की टीम

जन-विश्वास अभियान’ के तहत पंधाना के गांधवा पहुंचेगी अफसरों की टीम

जन-विश्वास अभियान’ के तहत पंधाना के गांधवा पहुंचेगी अफसरों की टीम

खंडवा: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026” की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारियों का दल आगामी 14 अगस्त को पंधाना विकासखंड के ग्राम गांधवा का  दौरा करेगा।

प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी.गौड़ा ने बताया कि अभियान का मुख्य ध्येय ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुनना और हल करना है।

ग्राम गांधवा एवं आसपास की पंचायतों में सीएम हेल्पलाइन तथा जनसुनवाई के तहत लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाले आवेदनों का भी समयसीमा में निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

प्रभारी कलेक्टर ने जानकारी दी कि 14 अगस्त को गांधवा में अधिकारियों का दल ग्रामीणों से संवाद करने के साथ-साथ विशेष रूप से “प्याज उत्पादन” विषय पर चर्चा करेगा। इस दौरान किसानों को प्याज की उन्नत खेती, आधुनिक तकनीकों और उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।

‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के तहत अब हर शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे। आगामी दौरों का शेड्यूल इस प्रकार है:

तिथि विकासखंड ग्राम प्रमुख गतिविधि
14 अगस्त पंधाना गांधवा जनसमस्या निवारण एवं प्याज उत्पादन पर संवाद
21 अगस्त पुनासा अटूटखास समस्याओं का निराकरण एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी
27 अगस्त खंडवा कालमुखी जनसमस्या निवारण शिविर एवं उद्यानिकी योजनाओं पर चर्चा

प्रशासन के इस अभियान से ग्रामीण अंचल के लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और गाँव स्तर पर ही समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।