बैरिकेडिंग हटाकर उफनती तीन पुलिया में उतरा दंपती, पुलिस की तत्परता से बची दो जिंदगियां

बैरिकेडिंग हटाकर उफनती तीन पुलिया में उतरा दंपती, पुलिस की तत्परता से बची दो जिंदगियां

बैरिकेडिंग हटाकर उफनती तीन पुलिया में उतरा दंपती, पुलिस की तत्परता से बची दो जिंदगियां

खंडवा। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण तीन पुलिया क्षेत्र में पानी का बहाव तेज हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए यहां आवागमन पूरी तरह बंद कर दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बावजूद एक दंपती बैरिकेडिंग हटाकर मोटरसाइकिल से उफनती पुलिया के पानी में उतर गया।

जानकारी के अनुसार, चिड़िया मैदान की ओर से आए दंपती ने बैरिकेडिंग हटाकर अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पानी में उतार दी। तेज बहाव के कारण दोनों पानी में बहने लगे। स्थिति बिगड़ती देख रेलवे स्टेशन वाले छोर पर ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक 561 धर्मेंद्र मंडलोई और आरक्षक 766 राजू भंवरे ने तत्काल मोर्चा संभाला।

दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए तेज बहाव वाले पानी में उतरकर बह रहे महिला और पुरुष को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों की तत्परता और साहस के चलते दोनों की जान बच गई।

घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलभराव और उफनते नदी-नालों व पुलियाओं के पास सुरक्षा बैरिकेडिंग को न हटाएं और प्रशासन द्वारा बंद किए गए मार्गों पर जाने का जोखिम न लें।