किसानों के लिए राहत: फसल बीमा कराने की समयसीमा 17 अगस्त तक बढ़ी

किसानों के लिए राहत: फसल बीमा कराने की समयसीमा 17 अगस्त तक बढ़ी

किसानों के लिए राहत: फसल बीमा कराने की समयसीमा 17 अगस्त तक बढ़ी

किसानों को राहत देते हुए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और अलनीनो के प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार ने अधिसूचित फसलों के बीमा की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उपसंचालक कृषि नितेश यादव ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदा या मौसम संबंधी नुकसान की स्थिति में बीमा सुरक्षा का लाभ मिल सके।

अऋणी एवं डिफाल्टर किसान भू-अधिकार पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और बुवाई प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या संबंधित बैंक शाखा में जाकर फसल बीमा करा सकते हैं। किसान फसल बीमा पोर्टल या फसल बीमा ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित प्रीमियम जमा कर सकते हैं।

अधिसूचित फसलों के लिए प्रति एकड़ प्रीमियम राशि निर्धारित की गई है। सोयाबीन के लिए 371 रुपये, मक्का के लिए 296 रुपये, अरहर के लिए 311 रुपये और कपास के लिए 1,200 रुपये प्रति एकड़ प्रीमियम निर्धारित है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते फसल बीमा करा लें।