Khandwa News: कलेक्टर गुप्ता ने ओंकारेश्वर का दौरा किया, ममलेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

खंडवा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शुक्रवार को ममलेश्वर मंदिर परिसर का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन सर्किट हाउस भवन का भी निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टीन शेड की व्यवस्था कराने के लिए कहा। उन्होंने ममलेश्वर मंदिर प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर स्थित बेरिकेड हटाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ममलेश्वर मंदिर परिसर में स्थित लड्डू प्रसाद काउंटर को प्रवेश द्वार के दाहिने ओर स्थापित कर उसका नवीनीकरण करने के लिए भी अधिकारियों से कहा।

कलेक्टर ने वर्तमान में मंदिर परिसर में लगी लोहे की बेरिकेडिंग को हटाकर वहां स्टेनलेस स्टील की बेरिकेडिंग लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ममलेश्वर मंदिर परिसर में इलेक्ट्रिक वायरिंग को सुव्यवस्थित कराने तथा मंदिर परिसर में रखी हुई पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों को एक सप्ताह की समय-सीमा में नए टीन शेड में सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ममलेश्वर मंदिर के प्रवेश द्वार के पास से गोमुख घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने के निर्देश भी दिए, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।