खंडवा में ब्राह्मण महिला मोर्चा ने बिखेरे हरियाली उत्सव के रंग: खेल स्पर्धा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी महफिल

खंडवा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मोर्चा की ओर से हरियाली उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा अध्यक्ष अर्चना तिवारी ने किया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं, नृत्य और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हरियाली उत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रंग-बिरंगे परिधानों में सहभागिता कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। निशा दुबे और रंजना शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को आपस में जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। उत्सव के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।