महादेवगढ़ में गूंज रहा हनुमान चालीसा का पाठ, बच्चों के साथ मातृशक्तियां भी शामिल

महादेवगढ़ में गूंज रहा हनुमान चालीसा का पाठ, बच्चों के साथ मातृशक्तियां भी शामिल

महादेवगढ़ में गूंज रहा हनुमान चालीसा का पाठ, बच्चों के साथ मातृशक्तियां भी शामिल

खंडवा। शहर के महादेवगढ़ में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान इन दिनों भक्ति का विशेष माहौल बना हुआ है। यहां सैकड़ों बच्चे नियमित रूप से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर रहे हैं। बच्चों की इस धार्मिक गतिविधि में मातृशक्तियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

अनुष्ठान के दौरान मातृशक्तियां पार्थेश्वर पूजन के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हो रही हैं। सतीश बाथम की ढोलक की थाप के साथ श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है। आयोजन में 51 से अधिक बार हनुमान चालीसा पाठ का क्रम बताया गया है।

बच्चों के नियमित सामूहिक पाठ से महादेवगढ़ परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। बड़ी संख्या में बच्चे उत्साह के साथ पाठ में शामिल होकर धार्मिक संस्कारों से जुड़ रहे हैं। वहीं मातृशक्तियां भी पूजा-अर्चना और सामूहिक पाठ में सहभागिता कर आयोजन को विशेष बना रही हैं।