खंडवा में ब्रजवासी घी पर फूड सेफ्टी की कार्रवाई, 153 लीटर स्टॉक जब्त

खंडवा में ब्रजवासी घी पर फूड सेफ्टी की कार्रवाई, 153 लीटर स्टॉक जब्त

खंडवा में ब्रजवासी घी पर फूड सेफ्टी की कार्रवाई, 153 लीटर स्टॉक जब्त

खंडवा। गुजरात से खंडवा और आसपास के जिलों में सप्लाई किए जा रहे ब्रजवासी ब्रांड के घी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक एजेंसी फर्म पर जांच करते हुए 153 लीटर घी का स्टॉक जब्त किया है।

फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर ने घी में मिलावट की आशंका के चलते उसके सैंपल लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घी निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है या नहीं।

बताया जा रहा है कि संबंधित ब्रांड का घी गुजरात से खंडवा सहित आसपास के जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग अब घी के स्टॉक, सप्लाई और गुणवत्ता से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रहा है।

विभाग के अनुसार, सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि घी के नमूनों में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित फर्म और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।