अच्छी बारिश की कामना में गधे को गुलाब जामुन, जावद में निकली पारंपरिक सवारी

अच्छी बारिश की कामना में गधे को गुलाब जामुन, जावद में निकली पारंपरिक सवारी

अच्छी बारिश की कामना में गधे को गुलाब जामुन, जावद में निकली पारंपरिक सवारी

नीमच/जावद। अच्छी बारिश और जल संकट से राहत की कामना को लेकर नीमच जिले के जावद नगर में सदियों पुरानी परंपरा निभाई गई। खोर दरवाजा स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्राचीन घास भैरव का श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन किया।

पूजन के बाद गधे को गुलाब जामुन खिलाए गए। इसके बाद नगर पटेल को गधे पर सवार कर पारंपरिक सवारी निकाली गई। इस अनोखी सवारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रास्तों पर जुटे। लोगों ने परंपरा में शामिल होकर अच्छी बारिश के लिए इंद्रदेव से प्रार्थना की।

सवारी में खोर दरवाजा, मोतीपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान ‘जल बरसा दे गोविंदा’ जैसे जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में अच्छी बारिश, भरपूर फसल, जल स्रोतों में पर्याप्त पानी और सुख-शांति की कामना की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह आयोजन क्षेत्र में वर्षा की कामना से जुड़ी पुरानी परंपरा का हिस्सा है। धार्मिक आस्था और लोक परंपरा के इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही।