ओंकारेश्वर(नंदनी पाल)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन राबर्ट वाड्रा सोमवार को ओंकारेश्वर पहुंचे। बिहार चुनाव और पीएम नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी पर उन्होंने कहा कि बिहार के चुनावी रिजल्ट से लोग खुश नहीं हैं। लोगों को 10 हजार रुपए देकर खरीदा गया है।
ऐसी चीजें रोकी जानी चाहिए थी, उसको इसे बंद कराना चाहिए थी। देश और बिहार की जनता इस रिजल्ट से खुश नहीं है। वाड्रा ने कहा अगर कभी भी इलेक्शन दोबारा हों, बैलेट पेपर से चुनाव होंगे तो मुझे लगता है कि रिजल्ट बदलेगा। मेरा अनुभव है हम उनकी मांगें बुलंद करें। लोगों की मांग पर राहुल आज बिहार पहुंचे हैं। वह लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
कांग्रेस नेता और संत वाड्रा के साथ मौजूद
राबर्ट वाड्रा के साथ ओंकारेश्वर के जोड़ गणपति मंदिर के महंत मंगल दास महाराज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह पुरनी, सोनू गुर्जर मौजूद हैं। ब्रह्मपुरी घाट पर कांग्रेस नेताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर वाड्रा का स्वागत किया। इस दौरान सीनियर लीडर अवधेशसिंह सिसौदिया, डॉ. मुनीश मिश्रा, कुंदन मालवीय, युवराजसिंह तोमर, विष्णु पटेल मौजूद रहे।
उज्जैन महाकाल दर्शन करने जाएंगे
रॉबर्ट यहां पर दर्शन के बाद तीर्थनगरी के संतों से आशीर्वाद लेकर, उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए रवाना होंगे। इधर, राबर्ट वाड्रा के धार्मिक दौरे को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने ओंकारेश्वर का कार्यक्रम तय किया हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, खंडवा जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी भी ओंकारेश्वर आएंगे।
Sources: https://www.bhaskar.com/
