वार्डों में समस्याएं सुनने पहुंची कांग्रेस, पानी और पुलिया निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा

वार्डों में समस्याएं सुनने पहुंची कांग्रेस, पानी और पुलिया निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा

वार्डों में समस्याएं सुनने पहुंची कांग्रेस, पानी और पुलिया निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा

खंडवा। शहर के वार्ड क्रमांक 1, 2 और 3 के रहवासियों की समस्याओं को लेकर गणेश तलाई, गली नंबर-2 में बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर पेयजल, नालियों, पुलिया निर्माण और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सुनीं। इस दौरान रहवासियों ने लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को लेकर नाराजगी जताई।

क्षेत्रवासियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी को बताया कि वार्ड में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। कई बार पानी की सप्लाई रात करीब 10 बजे शुरू होती है, जिसके कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को देर रात तक पानी भरने के लिए इंतजार करना पड़ता है।

रहवासियों ने नियमित समय पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा नालियों पर पुलिया नहीं होने के कारण आवागमन में परेशानी और दुर्घटनाओं का खतरा भी बताया गया।

बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी समस्या के चलते एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

रहवासियों ने नालियों पर तत्काल पुलिया निर्माण, नियमित पेयजल आपूर्ति और क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग रखी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि संगठन के निर्णय के अनुसार वार्ड परिक्रमा अभियान लगातार जारी रहेगा। कांग्रेस पदाधिकारी विभिन्न वार्डों में जाकर आम जनता से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को समझेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मुद्दे उठाएंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि जनसमस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए वार्डों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करने का सिलसिला जारी रहेगा।

इस अवसर पर संगठन महासचिव विकास व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन, आलोक सिंह रावत, जगदीश जायसवाल, मंगा तिवारी, राजकुमार, सुनील यादव, व्यास मुनि, संतोष, डेंजिल, नरेंद्र तिवारी, राजेश खान, प्रधान योगेश जांगड़ा, सुनील पासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।