डायल-112 की तत्परता, घर छोड़कर गए 13 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया

डायल-112 की तत्परता, घर छोड़कर गए 13 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया

डायल-112 की तत्परता, घर छोड़कर गए 13 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया

खंडवा। खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में डायल-112 टीम की तत्परता से घर छोड़कर चले गए 13 वर्षीय बालक को सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार की चिंता दूर हो गई।

पुलिस के अनुसार, गोंडवाड़ी गांव से डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि परिजनों की डांट से नाराज होकर एक 13 वर्षीय बालक घर से कहीं चला गया है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

प्रधान आरक्षक बलदार परते और पायलट सरफराज खान ने बालक के परिजनों के साथ आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ और खोजबीन के दौरान गांव से कुछ दूरी पर बालक अकेले घूमता हुआ मिला।

पुलिस ने बालक की पहचान और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने डायल-112 टीम का आभार व्यक्त किया।

खंडवा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल डायल-112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा सके।