55 हजार का चोरी गया मैजिक वाहन बरामद, आरोपी न्यायालय में पेश

55 हजार का चोरी गया मैजिक वाहन बरामद, आरोपी न्यायालय में पेश

55 हजार का चोरी गया मैजिक वाहन बरामद, आरोपी न्यायालय में पेश

खंडवा। संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही खंडवा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पिपलोद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए टाटा कंपनी के ACE मैजिक वाहन को बरामद कर महाराष्ट्र निवासी एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। बरामद वाहन की कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान ज्ञानेश्वर (26), पिता शंकर, निवासी शैलू, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

मामले में फरियादी उमाशंकर, पिता बद्रीप्रसाद कोरी, निवासी गुडीखेड़ा ने पिपलोद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका टाटा ACE मैजिक वाहन (क्रमांक MP-09-T-6445) अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 282/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में वाहन चोरी के आठ मामले दर्ज हैं, जिनमें से छह मामलों में वह फरार चल रहा था। इसके अलावा पिपलोद थाने में भी उसके खिलाफ वाहन चोरी के दो मामले दर्ज हैं। इस तरह आरोपी पर कुल 10 चोरी के प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम धार्वे, प्रधान आरक्षक नितिन कोल्हे और आरक्षक धीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खंडवा पुलिस ने कहा कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।