श्रावण में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 28 अगस्त तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

श्रावण में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 28 अगस्त तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

श्रावण में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 28 अगस्त तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

खंडवा। श्रावण मास में दर्शनार्थियों और कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने इंदौर–इच्छापुर मार्ग पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन और यातायात के दबाव को कम करने के उद्देश्य से 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक देशगांव से बड़वाह के बीच सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार देशगांव से इंदौर जाने वाले भारी वाहन भीकनगांव और खरगोन होकर गुजरेंगे। वहीं मोरटक्का, मंडलेश्वर, बड़वाह, सिमरोल और तेजाजी नगर/महू से आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात मार्गों का पालन करें और सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सभी से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की भी अपील की गई है।