खंडवा/पंधाना। पंधाना विधानसभा क्षेत्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व विधायक इंजीनियर राम दांगोरे ने वर्तमान बीजेपी विधायक द्वारा मीडिया में गिनाई गई उपलब्धियों पर सवाल खड़े किए हैं।
शनिवार को दांगोरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करीब 10 मिनट का वीडियो जारी कर अपने कार्यकाल की उपलब्धियां विस्तार से बताईं। इस वीडियो में उन्होंने मौजूदा जनप्रतिनिधि के दावों पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कई बिंदुओं पर जवाब दिया।
पूर्व विधायक राम दांगोरे, जो 2018 में पंधाना सीट से विधायक रहे हैं , ने वीडियो के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर इसे आगामी राजनीतिक रणनीति और सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर अभी तक वर्तमान विधायक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन क्षेत्र में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
