हांडी कुंडी रेस्क्यू में सहयोग पर बोहरा समाज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

हांडी कुंडी रेस्क्यू में सहयोग पर बोहरा समाज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

हांडी कुंडी रेस्क्यू में सहयोग पर बोहरा समाज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

खंडवा। 30 जुलाई को हांडी कुंडी क्षेत्र में चार युवकों के रेस्क्यू अभियान के दौरान सहयोग करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शनिवार को गांधी भवन में बोहरा समाज द्वारा सम्मान किया गया। समाज ने मानवता और सेवा की भावना से किए गए सहयोग के लिए सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्मान समारोह में बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संकट की घड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना किसी भेदभाव के राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग दिया, जिससे चार युवकों को सुरक्षित निकालने में मदद मिली।

सम्मान प्राप्त करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बोहरा समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का यह सम्मान उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी किसी भी आपदा या जरूरत की घड़ी में वे इसी तरह लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द, सहयोग और मानव सेवा की भावना को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने समाजहित के कार्यों में मिलकर आगे भी सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया।