किसान की बेटी खुशबू तोमर ने रचा इतिहास, मोबाइल से पढ़ाई कर बनी असिस्टेंट प्रोफेसर

किसान की बेटी खुशबू तोमर ने रचा इतिहास, मोबाइल से पढ़ाई कर बनी असिस्टेंट प्रोफेसर

किसान की बेटी खुशबू तोमर ने रचा इतिहास, मोबाइल से पढ़ाई कर बनी असिस्टेंट प्रोफेसर

खंडवा। जिले की पंधाना तहसील के छोटे से गांव पोखर की बेटी खुशबू तोमर ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साधारण किसान परिवार से आने वाली खुशबू का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और पंधाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

खुशबू के पिता वीरेंद्र सिंह तोमर किसान हैं। आर्थिक परिस्थितियां सीमित होने के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। खुशबू ने भी संसाधनों की कमी को अपनी राह में बाधा नहीं बनने दिया और आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए मोबाइल के माध्यम से घर पर रहकर तैयारी की।

कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर खुशबू ने अपने लक्ष्य को हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि उन युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित साधनों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा रखते हैं।

खुशबू तोमर की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।