ओंकारेश्वर(नंदनी पाल)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन राबर्ट वाड्रा सोमवार को ओंकारेश्वर आ रहे हैं। वे दोपहर 12 बजे ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पहुंच आ जाएंगे, यहां वे नर्मदा स्नान करके पूजन करेंगे। नर्मदा मैया को चुनरी ओढ़ाएंगे। फिर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे।
राबर्ट वाड्रा के करीबी कांग्रेस नेता सोनू गुर्जर ने बताया कि, इंदौर से सुबह 11 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 ओंकारेश्वर का कार्यक्रम हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, वाड्रा नर्मदा जी स्नान, पूजन और दोनों ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद अनाथालय और वृद्धा आश्रम जाएंगे, वे जरूरतमंद लोगों को स्वेटर, कंबल और रजाई का वितरण करेंगे।
इसके बाद तीर्थनगरी के संतों से आशीर्वाद लेंगे। यहां के बाद उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए रवाना होंगे। इधर, राबर्ट वाड्रा के धार्मिक दौरे को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने ओंकारेश्वर का कार्यक्रम तय किया हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, खंडवा जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी भी ओंकारेश्वर आएंगे।