अब प्रशासन आएगा आपके द्वार, जन विश्वास अभियान में मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

अब प्रशासन आएगा आपके द्वार, जन विश्वास अभियान में मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

अब प्रशासन आएगा आपके द्वार, जन विश्वास अभियान में मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

खंडवा। मध्यप्रदेश सरकार 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। अभियान का उद्देश्य प्रशासन को गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचाकर आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना तथा पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।

इस अभियान के तहत प्रशासनिक अधिकारी और विभागीय टीमें गांवों व शहरी वार्डों में पहुंचकर जनसुनवाई करेंगी। नागरिक अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं होगा, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में संबंधित विभागों के माध्यम से निपटाया जाएगा।

अभियान के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी मौके पर पूरी की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

राज्य सरकार का मानना है कि इस पहल से आम जनता और प्रशासन के बीच संवाद मजबूत होगा, शिकायतों के समाधान में तेजी आएगी और शासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक बढ़ेगा। अभियान के सफल संचालन के लिए सभी जिलों में प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।