“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विनिता सारसर प्रथम

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विनिता सारसर प्रथम

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विनिता सारसर प्रथम

खंडवा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत, खंडवा द्वारा “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किशोर कुमार सभागार, खंडवा में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड आशीष कुशवाहा एवं समाजसेवी व वरिष्ठ साहित्यकार आलोक सेठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री कुशवाहा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं।

मेरा युवा भारत कार्यालय की जिला अधिकारी पल्लवी दुबे ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के अंतर्गत वाद-विवाद, स्लैम पोएट्री, संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन लेखन, रील एवं लघु फिल्म निर्माण जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा विनिता सारसर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।