निशा दुबे किशोर नगर मनोकामनेश्वर महिला मंडल की अध्यक्ष मनोनीत

खंडवा। किशोर नगर स्थित श्री हनुमान वाटिका में किशोर नगर रहवासी संघ द्वारा शनिवार को एक बैठक पं. मनोज उपाध्याय के सानिध्य एवं अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी की मौजूदगी आहूत की गई। जिसमें प्रथम बार महिला मंडल का गठन कर कार्यकारिणी घोषित की गई। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता ज्योति निर्मल मंगवानी ने बताया कि किशोर नगर मनोकामनेश्वर महिला मंडल के अध्यक्ष पद पर सर्वसहमति से निशा दुबे को मनोनीत किया गया।

वहीं निशा दुबे व्दारा समिति संरक्षक पद पर पुष्पा पांडेय, रजनी चंदानी, विजया पाराशर, दुर्गा पंडित, सुनीता चौरे, रेखा राजवैध, मंजुला चौहान, चमेली मंडलोई, उपाध्यक्ष पद पर आशा सोनवाने, कोषाध्यक्ष पद पर सुरभी मंडलोई, सचिव पद पर पूर्णिमा उपाध्याय, सहसचिव पद पर विनीता कुलकर्णी, सयोजककर्ता संगीता लाड़ एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनीषा चौहान, प्रीति माहेश्वरी, स्वाति पाण्डे, मंजु गुप्ता, अलका मालवीय का मनोनयन किया गया है।

किरण दुबे व्दारा पुष्पमाला पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशा दुबे का स्वागत किया गया। मातृशक्ति के इस गठन पर किशोर नगर रहवासी संघ, श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति किशोर नगर, श्री मनोकामनेश्वर महादेव जी सेवा समिति एवं रिध्दी सिध्दी महिला मंडल के समस्त पदाधिकारी सदस्यों द्वारा हर्ष व्यक्त कर बधाईयां प्रेषित की गई है। इस बैठक में किशोर नगर क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Next Post

श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में आयोजित हुई महाकाकडा आरती

Sun Sep 15 , 2024
खंडवा। किशोर नगर स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में क्षेत्रवासियों के सहयोग से गणेशोत्सव बड़ी श्रृध्दापूर्वक मंदिर पुजारी पं. श्री संजय राजवैध के सानिध्य में मनाया जा रहा है। शनिवार को श्री गणेशजी की महा काकडा आरती की । यह जानकारी देते हुए आशीष अग्रवाल एवं निर्मल मंगवानी ने […]

You May Like

Breaking News